बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज चार सौ 94 अंक के उछाल के साथ 74 हजार 742 दशमलव पांच शून्य अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स छह सौ 21 अंक की बढत के साथ 74 हजार आठ सौ 69 अंको के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक सौ 53 अंक की तेजी के साथ 22 हजार छह सौ 66 अंक पर आकर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी भी एक सौ 84 अंक की बढत के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 22 हजार छह सौ 97 अंको के नए रिकार्ड स्तर पर आ चुका था। विदेशी मुद्रा बाजार में आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83 रुपये 31 पैसे पर बंद हुआ। और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून अनुबंध के लिए सोना 71 हजार 29 रुपये प्रति दस ग्राम पर था।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...