सेंसेक्स आज एक हजार छह सौ अट्ठाईस (1628) अंक टूट कर 71 हजार 501 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 460 अंक नीचे लुढ़क कर 21 हजार 572 पर बंद हुआ।
अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया आज डॉलर के मुकाबले 83 रुपये 14 पैसे डॉलर पर बंद हुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी अनुबंध के लिए अंतिम समाचार मिलने तक सोना 62 हजार 20 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। मार्च अनुबंध वाली चाँदी 71 हजार 805 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।