जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आज बडगाम जिले में आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने जिले के खान साहब क्षेत्र में सेना की 62-राष्ट्रीय राइफल्स के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैइबा से संबद्ध आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक चीनी हथगोला, दो मैगजीन और 57 लाइव राउंड कारतूस सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस बीच, कानून की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...