सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी द्वारा कार्यवाहियों की रिकॉर्डिंग और सीधे प्रसारण के लिए मसौदा जारी

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी ने न्यायालय़ की कार्यवाहियों की रिकॉर्डिंग और सीधे प्रसारण को लेकर नियमों का एक मसौदा जारी किया है। ई-कमिटी ने इस मसौदे पर सभी हितधारकों से उनकी राय और सुझाव भी मांगे हैं।

ई-कमिटी की ओर से जारी नियमों का ये मसौदा ecommitteesci.gov.in पर उपलब्ध है। उच्चतम न्यायालय की ई-कमिटी भारत सरकार के न्याय विभाग के साथ भारतीय न्यायिक प्रणाली में सूचना और संचार तकनीक आईसीटी को लागू करने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना के तहत काम कर रही है। इस मसौदा नियम पर सुझाव 30 जून से पहले ईमेल आईडी ecommittee@aij.gov.in पर भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति न्यायाधीश और ई-कमिटी के प्रमुख डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सभी उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को पत्र लिख कर उनसे इस मसौदा नियम पर सुझाव मांगे हैं।

ये मसौदा नियम बाम्बे, दिल्ली, मद्रास और कर्नाटक उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की एक उप-समिति ने विचार विमर्श के बाद तैयार किया है।

Related posts

Leave a Comment