कर्नाटक कांग्रेंस विधायक दल की बैठक में आज वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता और नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया। बेंगलुरू में आयोजित इस बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार को राज्य का उप मुख्यमंत्री चुना गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद पार्टी के विधायक दल का चुनने के लिए नई दिल्ली में काफी विचार-विमर्श चला क्योंकि सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार दोनों ने इस पद के लिए दावा किया था।
शपथग्रहण समारोह शनिवार को होगा। सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद, डी के शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद तथा कुछ अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जायेगी।