सितंबर में GST राजस्व संग्रह लगातार सातवीं बार एक लाख 47 हजार करोड़ रुपये के पार

इस वर्ष सितम्‍बर में वस्‍तु और सेवा कर (GST) संग्रह एक लाख 47 हजार 6 सौ 86 करोड़ रूपये रहा। यह 8वां और लगातार 7वां महीना है जब जीएसटी संग्रह एक लाख 40 हजार करोड़ रूपये से अधिक रहा।

वस्‍तु और सेवा कर (GST) संग्रह

इस वर्ष सितम्‍बर में कुल जीएसटी संग्रह में केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर- सीजीएसटी 25 हजार 2 सौ 71 करोड़ रूपये, राज्‍य वस्‍तु और सेवा कर- एसजीएसटी 31 हजार आठ सौ 13 करोड़ रूपये और समेकित वस्‍तु और सेवा कर -आईजीएसटी 80 हजार 4 सौ 64 करोड़ रूपये रहा। उप कर संग्रह 10 हजार 137 करोड़ रुपये रहा।

वित्‍त मंत्रालय ने कहा कि सितम्‍बर 2022 में जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक रहा।

Related posts

Leave a Comment