सरकार पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में शांति स्‍थापित करने के लिए प्रतिबद्ध: गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में शांति स्‍थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने त्रिपुरा में उग्रवादी गुट के साथ शांति समझौता किया है।

वे आज शांतिर बाजार में विजय संकल्‍प रैली को सम्‍बोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार के अन्‍तर्गत त्रिपुरा में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास का कोई कार्य नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के जनजातीय लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए बजट में अधिक किया गया है। उन्‍होंने कहा कि त्रिपुरा, सरकार की विकास की नीतियों के साथ आगे बढ रहा है।

Related posts

Leave a Comment