कुछ मीडिया रिपोर्ट में दिल्ली सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान 18-44 प्राथमिकता आयु वर्ग के लिए किसी भी मुफ्त टीके की आपूर्ति न करने का आरोप लगाया गया है।
यह स्पष्ट किया जाता है कि भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया था कि 21 जून, 2021 से पहले संबंधित राज्यों को; राज्य द्वारा सीधी खरीद के तहत प्राप्त होने वाली कोविड 19 टीकों की पूरी आपूर्ति संपन्न हो जाए।
राज्य खरीद के आंकड़ों के अनुसार, वैक्सीन निर्माताओं द्वारा 21 जून से पहले राज्य द्वारा सीधी खरीद की आवंटित 5.6 लाख डोज, दिल्ली को आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अलावा, भारत सरकार की खरीद के तहत दिल्ली को अतिरिक्त 8.8 लाख मुफ्त डोज प्रदान की गई है और शेष आपूर्ति जून, 2021 के अंत तक पूरी की जायेगी। इसके साथ ही 22 जून, 2021तक, दिल्ली के पासकोविड 19 वैक्सीन की 9.9 लाख से अधिकशेष व अप्रयुक्त डोज उपलब्ध है।
21 जून, 2021 से राज्य सरकार और भारत सरकार दोनों की आपूर्ति, चाहे किसी भी प्रकार की आपूर्ति हो, का उपयोग 18 वर्ष से अधिक की आबादी के लिए किया जाना है, क्योंकि प्राथमिकता समूहों की सभी श्रेणियां अब एकीकृत हैं और उनका राज्य नामित सरकारी सीवीसी पर मुफ्त टीकाकरण किया जाना है।