सरकार ने संसद के सुचारू संचालन के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला भी आज सदन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से आरंभ हो रहा है और 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें कुल 19 बैठके होंगी।
सूत्रों के अनुसार संसद के मानसून सत्र के एजेंडे के संबंध में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सरकार 29 विधेयक पेश करेगी। इनमें छह विधेयक अध्यादेश के स्थान पर लाये जाएंगे। दो विधेयक वित्तीय कामकाज से संबंधित होंगे। उन्होंने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के सहयोग की मांग की।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड्गे ने सदन में विचार विमर्श के लिए व्यापक सरोकार वाले मुद्दों का प्रस्ताव किया। इनमें कोविड स्थिति, किसान विरोध प्रदर्शन, सीमा पर चीन की कार्रवाई और सहकारी संघवाद से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। कुल मिलाकर 20 राजनीतिक दलों के नेताओं विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव रखें।