सरकार ने उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड स्थिति की समीक्षा की

सरकार ने कोविड तैयारियों का जायजा लेने और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कल समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्‍टर पी.के. मिश्रा ने की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने नई दिल्‍ली में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में कोविड प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश दिए थे।

बैठक में बताया गया कि एक हजार सात सौ 16 अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों की जांच की गई है तथा जांच के लिए पांच हजार से ज्‍यादा नमूने लिए गए हैं।

डॉक्‍टर मिश्रा को जानकारी दी गई कि संशोधित दिशा-निर्देश के अनुसार चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से आ रहे यात्रियों को आज से यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से करानी होगी। इन देशों आ रहे यात्रियों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट और स्‍वघोषणा एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

बैठक में जानकारी दी गई कि जीनोम सिक्‍वेंसिंग व्‍यवस्‍था को मजबूत किया जा रहा है ताकि अधिक संख्‍या में नमूनों की जांच संभव हो सके। बैठक में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा भी की गई।

देश में अब तक कोविड की 220 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इनमें से एक सौ दो करोड़ से अधिक वैक्‍सीन की पहली डोज और 95 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी गई है।

Related posts

Leave a Comment