सरकार ने अगले वर्ष तक सौ हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों को विकसित करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये स्‍वीकृ‍त किए

सरकार का यह कार्य उड़े देश का आम नागरिक – उड़ान योजना के तहत एक हजार मार्गों को फिर से चालू करने का लक्ष्य है जिसके तहत सरकार अगले वर्ष तक ऐसे सौ हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों को पुनर्जीवित और विकसित करने पर काम कर रही है जो सेवा में नहीं है और जिनका इस्‍तेमाल कम होता है।

यह कार्य उड़े देश का आम नागरिक – उड़ान योजना के तहत एक हजार मार्गों को फिर से चालू करने के लक्ष्य का हिस्सा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार ने मौजूदा अप्रयुक्त, कम उपयोग वाले हवाई अड्डों, राज्य सरकारों की हवाई पट्टियों, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सार्वजनिक उपक्रमों के पुनरुद्धार के लिए चार हजार पांच सौ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हवाई अड्डों के पुनरुत्‍थान और विकास की प्रगति की निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2016 में शुरू की गई उड़ान दस साल की अवधि के लिए है।

Related posts

Leave a Comment