सरकार देश में वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए राजमार्गों पर टोल प्लाजा के स्थान पर नई तकनीक शुरू कर रही है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन ग़डकरी ने कल राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि नई व्यवस्था अगले छह महीने में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सदन को बताया कि सरकार दो विकल्पों पर विचार कर रही है। एक विकल्प उपग्रह आधारित टोल प्रणाली है। इसके अंतर्गत जीपीएस प्रणाली के माध्यम से टोल टैक्स सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से कट जाएगा। दूसरा विकल्प वाहन की नम्बर प्लेट के माध्यम से टोल वसूला जाना है।
नितिन गडकरी ने कहा कि नई प्रणाली से लोगों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment