Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रमंडल खेलों में भारत की तूलिका मान ने जूडो में रजत पदक और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में कांस्‍य पदक जीता

बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों के छठे दिन कल भारत ने पांच पदक जीते। 22वें राष्‍ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद में दो दश्‍मलव 2-2 मीटर छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स इतिहास में हाई जम्‍प में भारत का यह पहला पदक है। भारत्‍तोलन में लिफ्टर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरदीप सिंह ने 109 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में कांस्‍य पदक जीता। लवप्रीत सिंह ने 109 किलोग्राम वजन वर्ग में ब्रांज मेडेल अपने नाम किया।

स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने इतिहास रचते हुये कांस्‍य पदक जीतने में कामयाबी पाई। स्क्वॉश के सिंगल्स स्‍पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत का यह पहला पदक है। सौरव ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

जुडो में महिलाओं के 79 किलोग्राम भारवर्ग में तूलिका मान रजत पदक जीता। महिला क्रिकेट में भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जमाइमा रॉड्रिगेस और रेणुका सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने अपने अंतिम लीग मैच में बारबाडोस को एक सौ रन से हराया। हॉकी में, भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पुरुष टीम ने कनाडा पर 8-0 से जीत दर्ज की जबकि महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया। महिला मुक्‍केबाजी में निखत जरीन और नीतू सिंह ने अपने अपने भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच कर पदक पक्‍का कर लिया है। 70 किलोग्राम वजन वर्ग में लवलीना बोरगोहेन क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। पुरूष वर्ग में मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी अंतिम चार में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित कर लिया है। पदक तालिका में ऑस्‍ट्रेलिया पहले, इंग्‍लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्‍थान पर है। भारत पांच स्‍वर्ण, छह रजत और सात कांस्‍य पदक सहित 18 पदक जीतकर सातवें पायदान पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

24 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.