सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि निर्यात में बढ़ोतरी सहित कई कदम उठा रही है

सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि निर्यात में बढ़ोतरी सहित कई कदम उठा रही है

कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि निर्यात में बढ़ोतरी सहित कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि निर्यात से किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार का लाभ उठाने में मदद मिल रही है जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये का कृषि अवसंरचना कोष स्थापित किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना और राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन शहद मिशन के कार्यान्वयन के लिए भी बजट आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रणाली को रासायनिक मुक्त करने के लिए सरकार जैविक खेती को भी बढ़ावा दे रही है जिसमें सिंथेटिक समानों का उपयोग नहीं होगा।

Related posts

Leave a Comment