सरकार का 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्‍चों का कोविडरोधी टीकाकरण शुरू करने का फैसला

सरकार का 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्‍चों का कोविडरोधी टीकाकरण शुरू करने का फैसला

केन्‍द्र सरकार ने इस महीने की 16 तारीख से 12 से 13 और 13 से 14 वर्ष की आयुवर्ग के बच्‍चों का कोविडरोधी टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है। वर्ष 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए बच्‍चों को कोर्बेवैक्‍स टीका लगाया जाएगा। इस टीके का उत्‍पादन हैदराबाद की बॉयो‍लॉजिकल इवान्‍स औषधि निर्माता कंपनी ने किया है।

गौरतलब है कि 14 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बच्‍चों को टीकाकरण अभियान के तहत कोविडरोधी टीके लगाये जा रहे हैं।

सरकार ने अन्‍य बीमारियों से पीडित साठ वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीके की एहतियाती खुराक लगाने का फैसला किया था, अब इस शर्त को खत्‍म कर दिया गया है। 16 मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग एहतियाती टीका लगवा सकेंगे।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्‍चों और साठ वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह किया है। ट्वीट संदेश में मनसुख मां‍डविया ने कहा कि अगर बच्‍चे सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि 12 से 13 और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों का टीककरण 16 मार्च से शुरू होगा। उन्‍होंने कहा कि साठ वर्ष की आयु से ऊपर के अब सभी लोगों को एहतियाती डोज लगाए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment