सरकार का मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के कार्यान्‍वयन में लगी एजेंसी, फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 8 हजार 300 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत देश के सभी जिलों में जन औषधि केन्‍द्र खोले गए हैं।

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के उत्पादों में एक हजार 451 दवाएं और 240 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं। आम आदमी विशेषकर गरीबों को सस्ती दर पर गुणवत्तापरक दवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से, सरकार ने मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों की संख्या 10 हजार तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ये केंद्र देश के कोने-कोने में लोगों को सस्ती दवा की आसान पहुंच सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment