संस्कृत के विद्वान जगतगुरू रामभद्राचार्य और उर्दू के जाने-माने शायर गुलजार को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। गुलजार को हिन्दी सिनेमा में उनके कार्य के लिए जाना जाता है और उन्हें इस युग के बेहतरीन उर्दू शायरों में से एक माना जाता है। जगतगुरू रामभद्राचार्य चित्रकूट में तुलसी पीठ के प्रमुख हैं और वे प्रख्यात हिन्दू आध्यात्मिक नेता, शिक्षक और दो सौ 40 से अधिक पुस्तकों और पाठों के लेखक हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रतिभा राय की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने इस वर्ष के ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। 1944 में शुरू किया गया प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर वर्ष प्रदान किया जाता है।
Related posts
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...