संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन की अवधि के दौरान कुल 15 बैठकें होंगी।

सत्र के पहले दिन टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे लेकर प्रश्‍न पूछने के आरोप पर आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। कामकाज की सूची के अनुसार, ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 पर स्थायी समिति की रिपोर्ट संसद में पेश की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment