संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित

लोकसभा में पहले स्‍थगन के बाद दोपहर दो बजे बैठक शुरू होने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। सत्‍तापक्ष के सदस्‍यों ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए नारे लगाये। इसके बाद कांग्रेस, द्रविड मुनेत्र कझगम और अन्‍य पार्टियों के सदस्‍य प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के पिछले बयानों को लेकर सदन के बीचों-बीच आ गये। हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्‍थगित कर दी। आज सवेरे सदन की कार्रवाही शुरू होते ही सत्‍तापक्ष और विपक्षी सदस्‍यों ने एक-दूसरे के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी थी।

इस बीच, राज्यसभा के सदस्यों ने ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए फिल्म आरआरआर और द ऐलिफेंट विस्‍पर्स की टीमों को बधाई दी। इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने अडाणी मुद्दे तथा अन्य मामलों में जेपीसी के गठन को लेकर विपक्षी दलों द्वारा पेश किए गए स्थगन नोटिस को अस्वीकार कर दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी संसद का अपमान है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment