संसदीय समिति ने उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने और बिजली वितरण कंपनी-डिस्कॉम को वित्तीय दृष्टिकोण से व्यवहारिक बनाने का सुझाव दिया है। राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने कल संसद में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईमानदार उपभोक्ताओं को उचित दर पर गुणवत्तापरक, और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए।
समिति के सदस्यों की राय है कि बिजली वितरण क्षेत्र को और अधिक पारदर्शी, जिम्मेदार और जवाबदेह बनाने की जरूरत है।