संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है तथा तत्काल संघर्ष विराम का अनुरोध किया है। 140 देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में और पांच देशों ने इसके विरोध में मतदान किया। 38 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। भारत ने प्रस्ताव पर मतदान में यह कहते हुए हिस्सा नहीं लिया कि संघर्ष खत्म करने और तत्काल मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर ध्यान देना अधिक आवश्यक है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टी. एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि प्रस्ताव के मसौदे में इन चुनौतियों से निपटने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। यूक्रेन की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भारत ने कहा कि इस संघर्ष में नागरिकों की जानें गई हैं और करीब एक करोड लोग विस्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने यूक्रेन और पडोसी देशों में मानवीय सहायता के लिए 90 टन से अधिक वस्तुओं की आपूर्ति की है। श्री तिरूमूर्ति ने कहा कि मानवीय गतिविधियां सदैव मानवीय सहायता के सिद्धांतों के आधार पर होनी चाहिए और इन उपायों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...