संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों से अपनी सीमाएं खुली रखने का आग्रह किया है़। तालिबान के बढ़ते हमलों के कारण जान बचाकर भागने वालों की संख्या बढ रही है। विश्व खाद्य संगठन ने मानवीय तबाही की चेतावनी देते हुए कहा है कि देश के हज़ारों विस्थापित काबुल पहुंच रहे हैं। सेव द चिल्ड्रन संस्था के अनुसार, हाल के दिनों में काबुल पहुंचने वालों में लगभग 72 हजार बच्चे शामिल हैं। काबुल में अधिकतर शरणार्थी सड़कों पर रात बिता रहे हैं। तालिबान ने कल देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया। तालिबानी उग्रवादियों ने पास के शहर लश्कर गाह पर भी कब्जा कर लिया है और अब अफगानिस्तान की लगभग एक तिहाई प्रांतीय राजधानियों पर उसका कब्जा हो चुका है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...