Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने गजा क्षेत्र में अस्‍पताल पर हमले में सैकड़ों नागरिकों के मारे में जाने पर दुख व्यक्‍त किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने गजा क्षेत्र में अस्‍पताल पर हमले में सैकड़ों नागरिकों के मारे में जाने पर दुख व्यक्‍त किया है और इसकी निंदा की है। विश्‍व संस्‍था ने कहा है कि अस्‍पतालों या नागरिक सुविधाओं पर हमले करना अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार कानून के खिलाफ है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने इन हमलों के लिए जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की आवश्‍यकता भी जताई है।

इससे पहले, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्‍ताव पर मतदान कराने का कार्यक्रम भी तय किया है। प्रस्‍ताव में शुरू में इज़राइल पर हमास के आतंकी हमले की निंदा की गई थी। इसमें नागरिकों के खिलाफ सभी प्रकार की हिंसा और गजा क्षेत्र में लाखों लोगों तक मानवीय सहायता पर रोक लगाने पर चिंता भी प्रकट की गई थी।

इस बीच, हिंसा रोकने के लिए ब्राजील द्वारा पेश किए गए प्रस्‍ताव के मसौदे पर बातचीत की जा रही है और इस पर अंतिम मतदान कराया जाना अभी बाकी है। परन्‍तु सुरक्षा परिषद ने रूस के उस प्रस्‍ताव को नामंजूर कर दिया, जिसमें नागरिकों के खिलाफ हिंसा और आतंकवाद की निंदा की गई थी। लेकिन हमास के अचानक हमले के बारे में कोई उल्‍लेख नहीं था।

Leave a Comment

Recent Posts

भगत के वश में है भगवान। – श्री कृष्ण भजन

भगत के वश में है भगवान, भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है… Read More

5 hours ago

एक बार तो राधा बनकर देखो। – श्री कृष्ण भजन

जो मै ऐसा जानती, प्रीत करे दुख होय, नगर ढिंढोरा पीटती, प्रीत ना करिये कोई।… Read More

6 hours ago

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी। – श्री कृष्ण भजन

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, पितु मात स्वामी सखा हमारे, हे… Read More

7 hours ago

नई दिल्‍ली में पहली जून को आयोजित होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस शिखर सम्मेलन स्थगित

नई दिल्ली में पहली जून को होने वाले प्रथम अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस-आईबीसीए शिखर सम्मेलन… Read More

10 hours ago

कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर दुष्‍कर्म–हत्या मामले में आरोपों को छिपाने की जांच के लिए CBI की विशेष टीम गठित करने का आदेश दिया

कलकत्ता उच्‍च न्‍यायालय ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सी.बी.आई को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित… Read More

10 hours ago

पुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्‍जे वाले जम्मू–कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया

पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.