संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेन्सी के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि युक्रेन के जपोर्षजि़या परमाणु संयंत्र पर हमला करने वाला आग से खेल रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेन्सी ने रविवार को कहा कि इस परमाणु संयंत्र पर कई हमले किये गये। एजेन्सी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा कि ये हमले अत्यधिक व्यथित करने वाले और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह हमले किये हैं उसे इस तरह की गतिविधियां तुरन्त रोकनी चाहिए। परमाणु संयंत्र के प्रबंधन से मिली सूचना का हवाला देते हुए राफेल ग्रोसी ने कहा कि संयंत्र की इमारत, प्रणाली और उपकरणों को क्षति पहुंची है। लेकिन परमाणु सुरक्षा के लिए इससे कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ। जपोर्षजिया दक्षिण पूर्व युक्रेन में है जो यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। इस संयंत्र पर अक्सर हमले होते रहे हैं जिससे परमाणु आपदा की शंका बढ़ती है। इस बीच रूस और युक्रेन ने इन हमलों के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।
Related posts
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...