जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने वाली विमानन कंपनी के हवाई किराया बढ़ाने के कारण कल से हवाई सेवाएं महंगी हो जाएंगी। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया कि कटरा और सांझी छत के बीच हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने वाले तीर्थयात्रियों को कल से अधिक भुगतान करना होगा। एक तरफ का हवाई किराया 2100 रुपये तथा दोनों तरफ का किराया 4200 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। पहले एक तरफ का किराया 1820 रूपये और दोनों तरफ का किराया 3640 रुपये प्रति व्यक्ति था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...