श्रीलंका राज्‍य व्‍यापार निगम ने भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया

श्रीलंका राज्‍य व्‍यापार निगम ने भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया

श्रीलंका राज्‍य व्‍यापार निगम ने भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया है। यह खेप इस सप्‍ताह के अंत तक द्वीपराष्‍ट्र पहुंच जायेगा। श्रीलंका में पोल्ट्री अंडों की कमी चल रही है जिससे इसकी कीमतें बढ़ गई हैं। जनवरी में अंडों की कीमत बढ़कर 70 श्रीलंकाई रूपये प्रति अंडा हो गया था। राज्‍य द्वारा संचालित उपभोक्‍ता मामला प्राधिकरण से बाजार में इसकी कीमतों में कटौती करवाने पर अंडा उत्‍पादकों ने कम कीमत पर अंडा बेचने से मना कर दिया। अंडा की कीमत कम करने की सरकारी अपील को अंडा उत्‍पादकों ने ठुकरा दिया। सरकार के सिलिंग के निर्णय के बाद कई पोल्‍ट्री उत्‍पादक कीमत बढ़ने तक बाजार में अंडों की सप्‍लाई नहीं कर रहे थे। मांग की पूर्ति करने के लिये सरकार ने अंडों का आयात करने का निर्णय लिया। इस बीच, श्रीलंका के कृषि मंत्रालय ने कहा कि आयात किए गए अंडों का इस्‍तेमाल केवल बेकरी उद्योग के लिये किया जायेगा।

Related posts

Leave a Comment