श्रीलंका सरकार ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बीच बढ़ती अशांति से निपटने के लिए फेसबुक और ट्विटर सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निहाल थलडुवा ने मीडिया को बताया कि दूरसंचार नियामक आयोग ने सोशल मीडिया को ब्लॉक कर दिया है। सरकार द्वारा कल देशव्यापी कर्फ्यू लागू करने के बाद ये प्रतिबंध लगाए गए हैं क्योंकि आर्थिक संकट को लेकर सरकार के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। कर्फ्यू सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। पुलिस ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने कर्फ्यू का उल्लंघन भी किया है। इस बीच, भारत ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए फरवरी में प्रदान किए गए पांच सौ बिलियन डॉलर के बाद यह राशि दी गई है। भारत ने कल श्रीलंका को 40 हजार मीट्रिक टन डीजल की खेप भी पहुंचाई। बिजली कटौती कम करने के लिए भारत ने चौथी बार यह सहायता प्रदान की है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...