श्रीलंका के जाफना को पुद्दुचेरी से जोड़ने वाली यात्री फेरी सेवा अगले महीने से शुरू होगी

श्रीलंका के जाफना को पुद्दुचेरी से जोड़ने वाली यात्री फेरी सेवा अगले महीने से शुरू होगी

भारत और श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा अगले महीने से शुरू होने जा रही है। फेरी सेवा जाफना जिले में कांकेसंथुराई बंदरगाह और भारत में पुदुच्चेरी को जोड़ेगी।

श्रीलंका और भारत के बीच यात्री फेरी सेवा से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध मज़बूत होंगे। श्रीलंका के पत्तन और पोत परिवहन मंत्री निमल सिरिपाला डि सिल्वा ने कहा कि दक्षिणी भारत से श्रीलंका के त्रिंकोमली और कोलंबो तक भी सेवाएं शुरू की जाएंगीं। डि सिल्वा ने अधिकारियों से श्रीलंकाई बंदरगाहों पर सीमा शुल्क, आव्रजन और अन्य सुविधाओं से संबंधित बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए कहा है। नयी सेवा के तहत जहाज़ तीन सौ से चार सौ यात्रियों को एक यात्रा पर ले जाएंगे जिसमें लगभग साढ़े तीन घंटे लगेंगे। फेरी मालिकों का अनुमान है कि प्रति यात्री पांच हजार रुपये लगेंगे और प्रत्येक यात्री एक सौ किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment