चीन ने इस सर्दी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्‍यक्‍त की

चीन ने इस सर्दी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्‍यक्‍त की

चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, चीन इस सर्दी में कोविड संक्रमण की तीन संभावित लहरों में से पहली लहर का सामना कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में सबसे गंभीर प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से देश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

महामारी विज्ञानी वू ज़ुन्यो ने कहा है कि उनका मानना ​​है कि संक्रमण में मौजूदा बढ़त जनवरी के मध्य तक चलेगी, जबकि दूसरी लहर 21 जनवरी के आसपास शुरू होगी।

डॉक्‍टर वू की यह टिप्पणी अमेरिका के एक प्रतिष्ठित शोध संस्थान की इस सप्ताह की शुरुआत में आई रिपोर्ट के बाद आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में 2023 में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी होने से दस लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment