श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 37 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 742 जिलों में पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 37 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 742 जिलों में पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 742 जिलों के पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर घरेलू कामगारों की संख्या तथा अनुपात का अनुमान लगाना है। इसके द्वारा घरों में विभिन्‍न कार्यों में लगे घरेलू कामगारों की औसत संख्या का भी अनुमान लगाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सर्वेक्षण से सरकार को महत्वपूर्ण मुद्दों को समझने और साक्ष्य-आधारित डाटा-संचालित नीतियों में मदद मिलेगी।

लेबर कोर्ट पूरे देश में लागू हो रहे हैं। उसमें जो सोशल सिक्‍यूरिटी कास्‍ट है वो सोशल सिक्‍यूरिटी कास्‍ट हमको देखना चाहिए। और कोई भी समाज तनावरहित या मोरल वैल्‍यूज़ पर बहुत अच्‍छा तभी चल सकता है जब हम बहुत अच्‍छे ढंग से समाज के व्‍यापक लोगों को सोशल सिक्‍यूरिटी प्रोवाइड करें। इस सैक्‍टर का हमारा जो पोर्टल तैयार करने का विषय है वो इसीलिए है कि अब हमें इस सैक्‍टर में बहुत बड़ी संख्‍या में अलग-अलग ट्रेड में लोग काम करते हैं उन सब तक सोशल सिक्‍यूरिटी का दायरा कैसे पहुंचे।

Related posts

Leave a Comment