श्रम और रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने आज नई दिल्ली में ई-श्रम पोर्टल में कुछ नई विशेषताओं का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए इस पोर्टल की उपयोगिता बढाना है। अब इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार अवसरों, कौशल, प्रशिक्षुता, पेंशन योजना, डिजिटल कौशल और अन्य योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। परिवार के साथ आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए बच्चों की शिक्षा और महिला केन्द्रित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी जोडी गई है। सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्रशासित प्रदेश प्रशासन के साथ ई-श्रम डेटा साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...