पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छठ के अवसर पर दीघा घाट पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने कहा, “सभी देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं। 2 साल कोविड के कारण लोग बड़े पैमाने पर छठ मना नहीं पाए थे। इस बार लोग बड़ी संख्या में छठ के लिए आए हैं।”
झारखंड: रांची में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा के अवसर पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के हटनिया तालाब में छठ पूजा समारोह में भाग लिया।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। तस्वीरें ताकड़ा घाट की हैं।
महाराष्ट्र: मुंबई में छठ पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हुई। वीडियो जुहू की है।
मध्य प्रदेश: भोपाल में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। वीडियो शीतल दास की बगिया घाट की है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गोमती घाट पर आयोजित छठ पूजा समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए।