शी-जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्‍ट्रपति चुने गए

शी-जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्‍ट्रपति चुने गए

शी-जिनपिंग अभूतपूर्व ढंग से लगातार तीसरी बार चीन के राष्‍ट्रपति चुन लिए गए हैं। चीन की संसद- नेशनल पीपुल्स कांग्रेस – एनपीसी के करीब तीन हजार सांसदों ने आज शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। चुनाव में कोई और उम्मीदवार नहीं था। 2018 में शी जिनपिंग ने स्‍वयं ही राष्ट्रपति पद पर दो कार्यकाल की सीमा को हटा दिया था। उन्हें चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में तीसरे कार्यकाल के लिए भी चुना गया था। चीन की संसद ने झाओ लेज़ी को नए संसद अध्‍यक्ष और हेन झेंग को नए उप-राष्‍ट्रपति के रूप में चुना है।

Related posts

Leave a Comment