शीतलहर की चपेट में हिमाचल प्रदेश, ऊंचाई वाले इलाकों में आज हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई है, जबकि राजधानी शिमला सहित राज्य के अन्‍य निचले इलाकों में बारिश हो रही है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है और बर्फबारी के कारण राज्य के ऊपरी इलाकों में सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं।

हालांकि, लंबे समय से सूखे से परेशान किसानों को बर्फबारी और बारिश से राहत मिली है। राजधानी शिमला के अलावा प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्‍या बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आज तेज बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार से हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Related posts

Leave a Comment