विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में अच्छी बढ़त ली

विशाखापत्तनम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में अच्छी बढ़त ली

विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में अच्छी बढ़त बना ली है। हालाँकि सलामी बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और कप्‍तान रोहित शर्मा ने आज सुबह के सत्र में अपने विकेट जल्‍दी गवां दिए। इससे पहले इंग्‍लैंड की टीम कल पहली पारी में 253 रन पर सिमट गई थी।

जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर अपने 150 विकेटों का आंकडा पूरा किया। ऐसा करने वाले वह भारत के सबसे पहले गेंदबाज हैं। कुलदीप यादव ने भी तीन विकेट हासिल किए।

मेजबान भारत में पहली पारी में 396 रन बनाए थे, जिसमें यशस्‍वी जायसवाल का दोहरा शतक भी शामिल था।

पांच क्रिकेट टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला में इंग्‍लैंड पहला टेस्‍ट मैच जीतकर 1-0 की बढ़त ले चुका है।

Related posts

Leave a Comment