शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन 27 से 31 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन इस महीने 27 से 31 तारीख तक मुंबई में किया जायेगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अपर सचिव नीरजा शेखर ने आज नयी दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि एससीओ फिल्‍मोत्‍सव में 57 फिल्‍में दिखाई जायेंगी। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍मोत्‍सव का उद्देश्‍य एससीओ के अनेक देशों की संस्‍कृतियों के बीच सेतु के रूप में काम करना और सिनेमाई साझेदारी बनाना है। इससे एससीओ के सदस्‍य देशों की फिल्‍म बिरादरी के बीच भी सामंजस्‍य बढ़ेगा।

निखिल महाजन निर्देशित मराठी फिल्‍म गोदावरी और पान नलिन द्वारा निर्देशित गुजराती फिल्‍म ‘द लास्‍ट फिल्‍म शो’ का नामांकन भारत की ओर से किया गया है। एससीओ की भारत की अध्‍यक्षता के तहत एससीओ फिल्‍मोत्‍सव का आयोजन किया जा रहा है। एससीओ में वर्तमान में आठ सदस्‍य देश हैं। इनमें चीन, भारत, कजाकिस्‍तान, किरगिस्‍तान, रूस, पाकिस्‍तान, ताजिकिस्‍तान और उजबेकिस्‍तान हैं।

Related posts

Leave a Comment