वॉरसा में पोलैंड रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता में विनेश फोगाट ने महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्री स्‍टाइल भार वर्ग में स्‍वर्ण जीता

पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 53 किलोग्राम फ्री स्‍टाइल भार वर्ग में उक्रेन की क्रिस्टिना बेरेजा को हराकर पोलैंड में वॉरसा रैंकिंग श्रृंखला प्रतियोगिता का स्‍वर्ण जीत लिया है। इससे 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक में भी उनकी रैंकिंग में सुधार होने की संभावना है।

पोलैंड रैंकिंग श्रृंखला के बाद भारतीय कुश्‍ती परिसंघ वॉरसा में राष्‍ट्रीय कोचिंग शिविर आयोजित करेगा।

Related posts

Leave a Comment