वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के 1 विमान दुर्घटना में मारे जाने की मिली खबर

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के 1 विमान दुर्घटना में मारे जाने की मिली खबर

रूस की सेना के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह करने वाले वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के 1 विमान दुर्घटना में मारे जाने की खबर है। रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार कल मॉस्को के उत्तरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार 10 यात्रियों में प्रिगोझिन भी शामिल थे। मॉस्‍को से सेंटपीर्ट्सबर्ग जा रहा विमान त्‍वेर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया और 3 पायलट सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार भाड़े के सैनिकों के ग्रुप वैगनर के कमांडर दमित्री उत्किन भी इस हादसे में मारे गए हैं।

विमान में सवार लोगों के पार्थिव अवशेष मिल गए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तकनीकी समस्‍याओं से लेकर विमान में विस्‍फोट तक के कारणों की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। 2 महीने पहले ही येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस की सेना के खिलाफ 1 संक्षिप्‍त विद्रोह का नेतृत्‍व किया था। इसे राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के सत्ता में आने के बाद शासन के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती माना गया था।

Related posts

Leave a Comment