गांधी जयंती के अवसर पर कल लद्दाख की राजधानी लेह में खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया। इसका उद्घाटन लद्दाख के उप-राज्यपाल आर.के.माथुर ने किया। सवा दो सौ फीट लंबे और डेढ सौ फीट चौड़े इस तिरंगे का वजन एक हजार किलोग्राम है। इसे खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने तैयार किया है जिसका प्रदर्शन थल सेना की 57वीं इंजीनियर रेजिमेंट ने किया। उद्घाटन के अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के अलावा सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...