T-20 विश्वकप क्रिकेट में सुपर-12 के एक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दुबई में कल रात श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 17 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 154 रन बनाए।
आज दिन में साढे तीन बजे शारजाह में बंगलादेश का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा और शाम साढ़े सात बजे दुबई में पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा।