विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट T-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर आज शाम एक पोस्ट के जरिए कोहली ने कहा कि वह अक्टूबर में होने वाले T-20 विश्व कप खत्म होने के बाद इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। विराट कोहली ने अपने उपर लगातार बढ़ते दवाब की वजह से ये कदम उठाया है। कोहली ने साफ किया है कि वह बतौर बल्लेबाज T-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। वह भारतीय टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। कोहली ने कहा कि इस बारे में उन्होंने मुख्य कोच रवि शास्त्री, बीसीसीआई के सचिव जय शाह और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को जानकारी दे दी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...