विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा की

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा की

विराट कोहली ने वर्तमान आईपीएल प्रतियोगिता के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्‍तानी से हटने की घोषणा की है। हालांकि उन्‍होंने कहा कि वे बैंगलोर की टीम में शामिल रहेंगे। इससे पहले उन्‍होंने अगले महीने के विश्‍व कप के बाद राष्‍ट्रीय ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की कप्‍तानी छोड़ने की घोषणा की थी।

कोहली ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि आरसीबी के प्रतिभाशाली खिलाडियों की टीम का कप्‍तान रहना एक सुखद और प्रेरक अनुभव रहा। उन्‍होंने टीम प्रबंधक, कोच, अन्‍य कर्मचारी और खिलाडि़यों का आभार व्‍यक्‍त किया।

Related posts

Leave a Comment