विद्युत मंत्रालय ने शक्ति नीति के तहत पांच वर्षों के लिए कुल चार हजार पांच सौ मेगावाट बिजली खरीद की योजना बनाई है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना से बिजली संकट से जूझ रहे राज्यों को मदद मिलेगी और बिजली उत्पादन संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड को योजना की नोडल एजेंसी बनाया गया है। कंपनी ने चार हजार पांच सौ मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की है।
योजना के तहत बिजली की आपूर्ति अगले वर्ष अप्रैल से की जाएगी।