विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की दो दिन की यात्रा पर आज ढाका पहुंचे। बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ए.टी.एम. रोकेबुल हक और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने उनका स्वागत किया। विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद-बिन-मोमेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान राजनीतिक और सुरक्षा, जल, व्यापार और निवेश, बिजली और ऊर्जा, रक्षा, आवाजाही और उप-क्षेत्रीय सहयोग सहित विभिन्न द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की संभावना है। विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद और प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...