विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कोलंबो पहुंचे

विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कल रात कोलंबो पहुंचे। श्रीलंका के विदेश राज्यमंत्री तारका बालासूर्य ने वी. मुरलीधरन की अगवानी की।

श्रीलंका की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्‍न नमो नमो माता शुरू हो चुका है। कल कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्‍कवायर में एक विशेष सांस्‍कृतिक कला उत्‍सव लंकारा-लंका का आयोजन किया गया। आज के मुख्‍य समारोह में भाग लेने के लिए राज्‍यमंत्री वी. मुरलीधरन कल रात कोलंबो पहुंचे। यात्रा के दौरान वे राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और श्रीलंका के विदेश मंत्री अली सावरी के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। उनका भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्‍यों के साथ एक संवादात्‍मक सत्र भी होगा। स्‍वतंत्रता के जश्‍न के बीच भारतीय अनुदान के तहत निर्मित जाफना सांस्‍कृतिक केन्‍द्र भी अगले सप्‍ताह खोला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment