विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमेरिका में भारत विरोधी नारे लिखने सहित एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा है कि भारत के बाहर चरमपंथियों और अलगाववादी ताकतों की गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाना चाहिए। वे कल गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
आप जानते हैं कि हमें चिंता है वहां भारत के बाहर एक्स्ट्रीमिजम है अलगावादी, सपेट्रिजम है ऐसी को ताकतों को स्पेस नहीं मिलना चाहिए। जो हुआ है हमारे दूतावास में काउंसलेट ने वहां की सरकार और वहां की पुलिस से शिकायत की है और मैं समझता हूं इस पर इंक्वायरी जारी है।
सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंदिर को नुकसान पहुंचाने पर कड़ी निंदा की।