विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर और इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर और इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर और इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में भारत-इजरायल संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

डॉ एस जयशंकर ने बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों ने आई2यू2 में प्रगति और बहुपक्षीय मंचों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया। इसके अलावा यूक्रेन, हिंद-प्रशांत और संबंधित क्षेत्रों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया गया। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत-इजरायल के बीच कृषि, जल, रक्षा और सुरक्षा को लेकर विशेष साझेदारी है जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जल और कृषि क्षेत्र में नए समझौते किए जा सकते हैं। विदेश मंत्री ने उच्च प्रौद्योगिकी, डिजिटल और नवाचार, संपर्क, पर्यटन में तेजी, वित्त और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के पर भी चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने तीन मूर्ति हाइफा चौक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा कि तीन मूर्ति हाइफ़ा चौक भारत-इज़राइल के साझा इतिहास का प्रतीक है और भारत-इज़राइल की स्थायी दोस्ती को दर्शाता है।

इस्राइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने इस्राइल में सुरक्षा मामलों को ध्यान में रखते हुए भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा में कटौती का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इस्राइल लौट जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment