विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेर्न से भेंट की। ट्वीट संदेश में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि मुलाकात के दौरान परस्पर सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। दोनों नेता व्यापारिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच सम्पर्क बढ़ाने पर सहमत हुए।
विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता के साथ वार्ता की
विदेश मंत्री डॉक्टर एस0 जयशंकर ने कहा है कि उपनिवेशवाद के बाद के दौर में अधिक निष्पक्ष और समानता पर आधारित व्यवस्था कायम करने में भारत और न्यूजीलैंड की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि इससे विश्व के अधिकांश भागों में स्मृद्धि और स्थिरता आयेगी।
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों को कारोबार, शिक्षा, प्रौदयोगिकी, डिजिटल वर्ल्ड, कृषि व्यापार, प्रतिभा और सबसे ज्यादा लोगों के बीच सम्पर्क मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
