विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने नई दिल्ली में विश्व भर के विदेश मंत्रालय के चौथे निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया।
सोशल मीडिया की एक पोस्ट में डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने समकालीन भौगोलिक राजनीति, अवसरों और नये युग की प्रौद्योगिकी से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्व भर के विदेश मंत्रियों ने अर्थशास्त्र और राजनीति के वैश्वीकरण को लेकर भी बातचीत की।
डॉ जयशंकर ने प्रौद्योगिकी के जनतंत्रीकरण, पारदर्शिता और डेटा प्रवाह की सुरक्षा, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों को भी संबोधित किया।