विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और सेशल्स के विदेश तथा पर्यटन मंत्री सिल्वैस्टर रदेगोंदे के बीच आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की और क्षेत्रीय चिंताओं पर भी विचार-विमर्श किया।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और सेशल्स ने युवा और खेलों के क्षेत्र में लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन और सहयोग पर भारतीय अनुदान सहायता के बारे में समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आज की बातचीत से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।